जहानाबाद: IIM रांची से पढ़ाई, दिल्ली की नौकरी छोड़ी, अब जहानाबाद में करोड़ों का कारोबार कर रहे, जिले में चर्चा
जहानाबाद के भास्कर कुमार ने IIM से पढ़ाई के बाद दिल्ली की एक एमएनसी में नौकरी की, लेकिन खुद का काम करने के लिए घर लौट आए। उन्होंने पिता की बंद पड़ी यूनिट को जहानाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में फिर से शुरू कर रेलवे सिग्नल बॉक्स निर्माण का काम शुरू किया। उनकी कंपनी ग्रीनइन इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड अब बिहार, झारखंड और यूपी में सप्लाई करती है।