सासनी: पुलिस ने मकान के ताले तोड़कर चोरी करने वाले एक अभियुक्त को लाखों रुपए के आभूषणों सहित किया गिरफ्तार
Sasni, Hathras | Apr 19, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर में एक मकान में ताली तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था पुलिस अधीक्षक ने घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण एवं आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सासनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया था। सासनी पुलिस ने चोरी करने वाले 1 अभियुक्त को स्पर्श कोल्ड सासनी गिरफ्तार किया है।