औराई: औराई और कटरा में डाक विभाग ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, लोगों को दी बीमा योजनाओं की जानकारी
मुजफ्फरपुर जिले के औराई और कटरा प्रखंड क्षेत्र में भारतीय डाक विभाग द्वारा मंगलवार सुबह करीब आठ बजे से विभिन्न स्थानों पर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों को डाक विभाग की जीवन बीमा योजनाओं की जानकारी देते हुए बीमा कराने के लिए जागरूक किया गया।