बालोद: मास्टर प्लान 2031: जिले के 8 नगरीय निकाय और 63 गांव होंगे निवेश क्षेत्र में शामिल, अवैध प्लाटिंग पर लगेगी रोक
Balod, Balod | Aug 5, 2026 बालोद जिले के शहरी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान-2031 की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। इसके तहत जिले के 7 निवेश क्षेत्रों में दो नगर पालिका, छह नगर पंचायत सहित कुल 8 नगरीय निकाय और 63 गांवों को शामिल किया गया है। सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है और अब मानचित्र प्रकाशन, दावा-आपत्ति सहित विभागीय प्रक्रिया जारी है। शासन से