मंडला: राज्यसभा उम्मीदवार का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का धरना, कलेक्ट्रेट मार्ग पर प्रदर्शन
Mandla, Mandla | Jun 10, 2026 कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में बुधवार को दो बजे जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट मार्ग पर एक दिवसीय उपवास धरना एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए।