उज्जैन ग्रामीण: चंदूखेड़ी में ढोली को बुलाने पर दुकान संचालक से मारपीट, अस्पताल में भर्ती
चंदूखेड़ी में किराना दुकान संचालक के साथ वहीं रहने वाले युवक ने शादी में ढोली को एक तरफ बुलाने की बात को लेकर विवाद किया और मारपीट कर दी। आरोपी द्वारा किए गए हमले में युवक के सिर में चोट लगी जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिंतामण थाना पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात इंगोरिया निवासी अभिषेक पिता नंदकिशोर पोरवाल शादी समारोह में गया था और ढोली को एक तरफ बुला ढो