मंझनपुर: पारा हसनपुर में बकरी चराने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दलित मां-बेटी पर हमला; जातिसूचक गालियां देने का आरोप
पारा हसनपुर गांव निवासी कैलासिया देवी पत्नी बनवारी पासी अपनी बेटी सच्ची देवी के साथ खेत में चरी काटने गई थीं। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि गांव के ही जुगनू और चांदतारा बीबी अपनी बकरियों को उनकी हरी फसल में चरने के लिए छोड़ रखे हैं। कैलासिया देवी ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। और मारपीट हुई।