मखदुमपुर: टेहटा पुलिस ने पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया
टेहटा थाना की पुलिस और एसटीएफ की टीम के संयुक्त कारवाई में थाना क्षेत्र के उमराई बीघा गाँव में छापेमारी कर पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार के दिन 5 बजे मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष गुफरान अली ने बताया की पुलिस ने उमराई विगहा से रंजन कुमार को गिरफ्तार किया है।