जयपुर: राजस्थान हाईकोर्ट ने सख्त आदेश दिया, आदेश न मानने पर तहसीलदार और पटवारी को किया सस्पेंड
Jaipur, Jaipur | Jul 3, 2026 जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने आदेशों की अवहेलना पर कड़ा रुख अपनाते हुए करौली जिले की नादौती तहसील के तहसीलदार दीनदयाल शर्मा व पटवारी भरत सिंह गुर्जर को तत्काल निलंबित कर दिया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एसपी शर्मा व जस्टिस मनीष शर्मा की खंडपीठ ने कहा कि अधिकारियों ने कोर्ट का अपमान किया।