शेखपुरा: वरुणा गांव में विधायक विजय सम्राट ने सड़क निर्माण ने कार्य का किया शिलान्यास,विधायक का स्थानीय लोगों ने किया भव्य स्वागत
वरुणा गांव में ग्रामीण कार्य विभाग बिहार सरकार द्वारा राज्य योजना नाबार्ड से शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अरियरी प्रखंड के वरुणा डाक स्थान से ग्राम धरहरा तक 46.87 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य का विधायक विजय सम्राट के द्वारा शिलान्यास किया गया। इस मौके पर विधायक का लोगों के द्वारा फूल माला बनाकर भव्य स्वागत किया गया।