शेखपुरा: शेखपुरा जिले में जाति, आय प्रमाण पत्र नहीं बन पाने के कारण उद्यमी योजना का फॉर्म नहीं भर पा रहे लाभुक
अरियरी और शेखपुरा अंचल क्षेत्र में जाति और आय प्रमाण पत्र अंचल अधिकारी के पद स्थापित नहीं रह पाने के कारण नहीं बन पा रहा है। जिसके कारण सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक गरीब परिवार के लिए उद्यमी योजना का फॉर्म संबंधित अंचल क्षेत्र के लाभुक अपना आवेदन नहीं भर पा रहे हैं परिणाम स्वरूप इस योजना के लाभ से कई लोग वंचित रह जाएंगे।