शेखपुरा: चेवाड़ा में अज्ञात चोरों ने एक दुकान में पीछे से घुसकर 40000 रुपए की संपत्ति का किया चोरी
चेवाड़ा सदर बाजार स्थित मध्य विद्यालय के समीप एक दुकान में अज्ञात चोरों ने रात्रि में चोरी कर लिया। इस चोरी की घटना में पीतल के बर्तन सहित अन्य सामग्री की चोरी कर ली। जिसमें दुकानदार को लगभग ₹40000 की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़ित दुकानदार की पहचान चेवाड़ा निवासी कृष्णा गोस्वामी के पुत्र सोफी गोस्वामी के रूप में किया गया है।