भीलवाड़ा: प्रताप नगर स्कूल परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा प्राचीन जुझार जी महाराज की मूर्ति खंडित करने पर फूटा जन आक्रोश
भीलवाड़ा शहर के प्रतापनगर स्कूल परिसर स्थित करीब 100 वर्ष पुरानी जुझार जी महाराज की प्राचीन मूर्ति को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित किए जाने का सनसनीखेज मामला सोमवार को सामने आया। घटना के बाद स्थानीय तेली समाज, विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल और आमजन में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया।