दतिया नगर: दतिया में उपचुनाव की सरगर्मियों के बीच पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने दिया बड़ा बयान कहा कोई उपचुनाव नहीं होगा
दतिया में जहां पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा सहित आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर सिंह यादव द्वारा जोर शोर से चुनावी तैयारी की जा रही है वहीं दूसरी ओर पूर्व विधायक राजेंद्र भारती का एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि दतिया में कोई उपचुनाव नहीं होगा । पूर्व विधायक का तर्क हैं कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से रात मिलेगी और उपचुनाव की नौबत नहीं आएगी.