मंडला: झंडा चौक राजीव कॉलोनी में भागवत कथा का शंखनाद, कलश यात्रा निकाली गई
Mandla, Mandla | Jun 2, 2026 जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम पंचायत देवदरा अंतर्गत झंडा चौक राजीव कॉलोनी में मंगलवार से भागवत कथा का शंखनाद हो गया है। 11 बजे कलश यात्रा निकाली गई। कथा के पुराण वाचक देवगाँव के पंडित कुलदीप महाराज हैं, जिनके मुखारविंद से आगामी सात दिनों तक क्षेत्रवासियों को भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य और अलौकिक लीलाओं का रसपान करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।