टिमरनी: टिमरनी तहसील के करताना चौकी में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
Timarni, Harda | Apr 15, 2026 टिमरनी तहसील के ग्राम करताना चौकी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। आज 15 अप्रैल शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार, रात्रि ड्यूटी के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक आयशर कंपनी का बिना रजिस्ट्रेशन नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली नयागांव स्थित गंजाल नदी से अवैध रूप से रेत भरकर ला रहा है।