प्लेसमेंट ड्राइव में 61 युवाओं का प्राथमिक चयन
________________
जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित हुआ रोजगार मेला
________________
क्रेडिट एक्सिस ग्रामीण लिमिटेड एवं ओएफबी टेक लिमिटेड ने किया चयन
________________
खरगोन 22 अक्टूबर 2026। जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय, खरगोन द्वारा 22 अक्टूबर को कार्यालय परिसर में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए।
प्लेसमेंट ड्राइव में क्रेडिट एक्सिस ग्रामीण लिमिटेड, खरगोन एवं ओएफबी टेक लिमिटेड, पीथमपुर द्वारा कुल 61 युवाओं का रोजगार के लिए प्राथमिक चयन किया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें निजी क्षेत्र में रोजगार से जोड़ना है। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं।
#JansamparkMP #khargone