मंझनपुर: उप जिलाधिकारी ने ग्राम मोहिउद्दीनपुर देवछार में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया
राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान”ल अभियान के अंतर्गत उपजिलाधिकारी, मंझनपुर आकाश सिंह ने बुधवार को लगभग 5 बजे ग्राम मोहिउद्दीनपुर देवछार में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित 02 शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया गया।