गोरखपुर: खुशबू हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मां ने कहा- बेटी के ससुराल वालों ने सीताराम को पैसे देकर गला काटकर कराई निर्मम हत्या
गगहा के गजपुर में बीते 1 अप्रैल को 24 वर्षीय खुशबू की गला काटकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई थी।हालांकि ससुर की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी सीताराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। लेकिन इस कार्रवाई से मृतका की मां शीला देवी पूरी तरह से असंतुष्ट हैं।उन्होंने कहा कि षड्यंत्र के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया है।दहेज के लिए ससुराल वालों ने हत्या कराई है।