नगरी: जैतपुरी के ग्रामीणों ने सिहावा थाना पहुँचकर वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की
Nagri, Dhamtari | May 20, 2026 बता दे की उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व के कोर वन्यप्राणी क्षेत्र में करीब एक लाख पेड़ो को काटकर 265 एकड़ वन भूमि पर जैतपुरी के लोगों के द्वारा अतिक्रमण करने का आरोप लगा है। जिसको लेकर डीएफओ वरुण जैन वन विभाग के कर्मचारियों के साथ अतिक्रमण करने वाले लोगों की गिरफ्तारी के जैतपुरी गई थी। इसी दौरान ग्रामीण और वन अमले के बीच जमकर विवाद के बाद झूमा झटकी भी हुई।