जमुई: कुंदर बराज से बरामद सिरकटी महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजा गया
Jamui, Jamui | Apr 7, 2026 जमुई के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदर बराज में बालू के नीचे दबे अज्ञात महिला के सिरकटी शव की बरामदगी के बाद पुलिस ने मंगलवार की शाम करीब 6 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया।बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने बराज क्षेत्र से महिला का सिरकटा शव बरामद किया था।