हरदा सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम जिनवनिया के पास सोमवार सुबह नहर में एक महिला का शव मिला। सुबह लोगों ने नहर में शव उतराता देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए खिरकिया भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।