बहराइच: सुजौली थाना क्षेत्र की लापता बच्ची को पुलिस ने किया बरामद, दोषी की गिरफ्तारी के लिए एएसपी ग्रामीण ने गठित की पांच टीमें
बहराइच जिले में दिनांक 2/3 जुलाई की रात में एक बच्ची के लापता होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत किया और बच्ची की तलाश शुरू की। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि सुजौली पुलिस ने गुरुवार सुबह लापता बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है। दोषी की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है।