करतला: घिनारा में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, कांग्रेस की बढ़ती सक्रियता देखने को मिली
Kartala, Korba | Apr 8, 2026 रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत घिनारा में प्रजापति कुम्हार समाज के लिए बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक फूल सिंह राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुए इस आयोजन में कांग्रेस के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में करतला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क