जींद: डीईईओ कार्यालय में निपुण हरियाणा मिशन के तहत शिक्षा विभाग के अधिकारियों की हुई बैठक
Jind, Jind | Mar 30, 2024 निपुण हरियाणा मिशन के तहत जिला स्तरीय गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिला परियोजना क्रियांवयन इकाई की बैठक डीईईओ डॉ. सुभाष वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिले के सभी सातों खंडों से खंड शिक्षा अधिकारी, खंड संसाधन संयोजक, एफ एलएन ब्लॉक कोर्डिनेटर, डाइट प्रवक्ता व एपीसी शामिल हुए।