कानपुर: नगर निगम में महापौर एवं नगर आयुक्त की बैठक का आयोजन, देर से पहुंचने पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी को बाहर किया गया
होली,गंगामेला,रमजान व ईद के त्योहारों को लेकर नगर निगम में गुरुवार 12बजेमहापौर व नगर आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में देर से पहुंचने पर महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चंद्रशेखर को बैठक से बाहर निकाल दिया। शहर में कूड़ा उठान न होने पर नगर आयुक्त ने जोनल स्वच्छता अधिकारी व कूड़ा कलेक्शन कंपनियों से नाराजगी व्यक्त की।