दमोह: पठानी मोहल्ला: अतिक्रमण हटाने पहुंचे मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह से मारपीट, हंगामा; वीडियो वायरल
Damoh, Damoh | May 19, 2026 दमोह के पठानी मोहल्ला में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पालिका टीम के साथ विवाद हो गया। नाली पर किए गए कब्जे को हटाने की कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह लोधी के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो मंगलवार दोपहर से सोशल मीडिया पर वायरल है।