बिथान: मेदो चौक पर जमीनी विवाद में मारपीट से एक व्यक्ति की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
हसनपुर बिथान मुख्य मार्ग के मेदो चौक पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई जिससे आक्रोशित लोगों ने न्याय की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया जिससे यातायात प्रभावित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुटी है।