मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार झुग्गी बस्तियों में ₹400 करोड़+ की लागत से आधुनिक बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार कर रही है।
DUSIB के माध्यम से 1,500+ विकास कार्यों पर काम जारी है। इनमें साफ पानी, गलियों व अंदरूनी सड़कों का विकास, नालियों व ड्रेनेज में सुधार, स्ट्रीट लाइट्स, सामुदायिक भवनों का नवीनीकरण और ₹5 में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीनों का निर्माण शामिल है।
यह पहल हर परिवार तक सम्मानजनक जीवन के लिए बेहतर सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
1.7k views | Delhi, India | Jun 28, 2026