पटना ग्रामीण: पटना में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पीएम नरेंद्र मोदी को बंगाल की जीत का श्रेय दिया
पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इसे लेकर सोमवार शाम करीब 5:00 मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पश्चिम बंगाल में जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व को दिया है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि TMC ने बंगाल को अपना आधिपत्य समझ रखा था।