करौं: करौं प्रखंड परिसर में मुर्गी के चूजों का वितरण, ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास
Karon, Deoghar | May 8, 2026 करौं प्रखंड मुख्यालय परिसर में पशुपालन विभाग द्वारा शुक्रवार को तीन बजे लाभुकों के बीच मुर्गी के चूजों का वितरण किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य ललन कुमार सिंह, उप प्रमुख राजेश कुमार, डॉ. अखिलेश कुमार मुर्मू सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।