उदवंत नगर: रघुनीपुर डबल हत्याकांड में फरार अभियुक्त के खिलाफ कुर्की, एसपी राज की उपस्थिति में की गई कार्रवाई
उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनीपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई थाना कांड संख्या 131/24 के तहत की गई।कुर्की कार्रवाई भोजपुर के पुलिस अधीक्षक राज के नेतृत्व में की गई, जिसमें उदवंतनगर अंचल राजस्व अधिकारी, थाना अध्यक्ष जयंत प्रकाश समेत पुलिस बल मौजूद थी।