उदवंत नगर: बेलाउर गोलीकांड में फरार अभियुक्तों के घर पर इश्तिहार तामिल, सरेंडर न करने पर होगी कुर्की-जब्ती
उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाउर के समीप हुई गोलीकांड में फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना में बदमाशों द्वारा दो लोगों को गोली मारी गई थी, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। मृतक को करीब 5 गोलियां मारकर हत्या की गई थी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी।