उदवंत नगर: असनी गांव चंचल टोला में आर्मी जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही उमड़ा जन सैलाब, हर आंख में आंसू थे
उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत असनी गांव चंचल टोला में आर्मी जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही उमड़ा जन सैलाब।शनिवार को जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, तो जन सैलाब उमड़ पड़ा। हर आंख नम थी और हर चेहरा शोक में डूबा हुआ था। लोगों ने 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारों से वीर जवान को अंतिम श्रद्धांजलि दी।पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर अंतिम विदार दी गई।