बीकानेर: भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर की प्रेस वार्ता, महिलाओं को 33% आरक्षण को बताया ऐतिहासिक
बीकानेर में भाजपा संभाग कार्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। भाजपा प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना एक ऐतिहासिक निर्णय है, जिससे लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की मजबूत मंशा बताया। इस दौरान पूर्व मेयर सुशीला कंवर राज