मुज़फ्फरनगर: नीलगाय से भिड़ी बाइक, 20 वर्षीय ललित की दर्दनाक मौत, काम से लौटते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम
चरथावल कस्बे में रोहाना मार्ग पर सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।किड्स हेवन पब्लिक स्कूल के पास बाइक सवार 20 वर्षीय युवक ललित पुत्र रविंद्र की नीलगाय से टकराकर मौत हो गई।जानकारी के अनुसार ललित रोजाना की तरह रोहाना में कार मैकेनिक का काम सीखकर लौट रहा था।शाम करीब 7 बजे अचानक उसकी बाइक के सामने नीलगाय आ गई,जिससे वह नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर गिरकर गया