दारू: झुमरा चौक पर उमड़ा जनसैलाब, विष्णुगढ़ की बेटी के लिए मांगा न्याय, 'हत्यारों को फांसी दो' के नारों से गूंजा क्षेत्र
दारू। झुमरा चौक पर उमड़ा जनसैलाब, विष्णुगढ़ की बेटी के लिए मांगा न्याय। 'हत्यारों को फांसी दो' के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र। विष्णुगढ़ क्षेत्र में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची की निर्मम हत्या के विरोध में रविवार को जन-आक्रोश फूट पड़ा। न्याय की मांग को लेकर दारू प्रखंड के झुमरा चौक पर बडी संख्या में ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया।