देवास। नागदा पहाड़ी के ऊपरी क्षेत्र में दो तेंदुओं का अठखेलियां करते हुए वीडियो सामने आया है। क्षेत्र के एक किसान द्वारा बनाए गए इस वीडियो में दोनों तेंदुए आपस में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। नागदा क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे तेंदुओं के फुटेज ने यहां बढ़ते वाइल्डलाइफ मूवमेंट को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।
वन्यजीवों की मौजूदगी जहां क्षेत्र की प्राकृतिक समृद्धि और बढ़ती हरियाली का संकेत दे रही है, वहीं इंसानों और पालतू पशुओं की सुरक्षा को लेकर सतर्कता भी उतनी ही जरूरी हो गई है। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही है, ताकि वन्यजीवों के विचरण के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।
लोगों से अपील है कि तेंदुओं को देखने के लिए उनके नजदीक जाने या उनका पीछा करने की कोशिश न करें और वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
नागदा क्षेत्र में लगातार बढ़ता यह वाइल्डलाइफ मूवमेंट कहीं न कहीं क्षेत्र में बढ़ी हरियाली और पौधारोपण के प्रयासों का भी सकारात्मक परिणाम है। हरियाली बढ़ रही है, तो वन्यजीव भी लौट रहे हैं—अब इस खूबसूरत बदलाव के साथ इंसान और वन्यजीव, दोनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हमारी है।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews