चूरू: वार्ड 58 में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला दुकानदार के गले से सोने की चैन झपटी, बाइक पर आए दो बदमाशों ने की वारदात
Churu, Churu | Dec 2, 2025 चूरू के वार्ड संख्या 58 में मंगलवार को दिनदहाड़े दुकान पर बैठी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला दुकानदार की ढाई तोले की सोने की चैन स्नेचिंग करने का मामला सामने आया है। बाइक पर आए दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।