मुशहरी: अहियापुर में महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट
अहियापुर के झपहां ओपी क्षेत्र के महमदपुर इलाके में घर में घुस कर महिलाओं से अभद्र व्यवहार व अर्धनग्न कर मारपीट की गई। इसमें दो महिलाएं घायल हो गईं। मामले में अहियापुर थाने में चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी कराई गई है। बताया कि आरोपित ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर इसकी जांच की जा रही है।