मुशहरी: कंपनीबाग रोड स्थित खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर नियोजित शिक्षकों ने एडमिट कार्ड जलाकर सक्षमता परीक्षा का किया विरोध
कंपनीबाग रोड स्थित खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर नियोजित शिक्षकों ने एडमिट कार्ड जलाकर सक्षमता परीक्षा का विरोध किया है। प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। बिना शर्त राज्य कर्मी का दर्जा मिलना चाहिए।शिक्षकों ने कहा कि बिहार शिक्षक एकता मंच की ओर से सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है।