मुशहरी: सिकंदरपुर ओपी इलाके में बाइक चोरी कराने वाला गिरोह के एक सदस्य को सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर लोगो ने पकड़ा
सिकंदरपुर ओपी इलाके में किशोरों से बाइक चोरी कराने वाला गिरोह सक्रिय है। रविवार को एक सदस्य को स्थानीय लोगों ने सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर पकड़ा और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उससे पूछताछ कर पुलिस गिरोह के सरगना की पहचान की कोशिश कर रही है। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि जल्द सरगना को दबोच लिया जाएगा।