मुशहरी: मिठनपुरा इलाके के एक व्यक्ति से शेयर मार्केट में लाभ का झांसा देकर 2.40 लाख ठगे
शेयर मार्केट में ज्यादा लाभ का झांसा देकर मिठनपुरा इलाके के सतीश कुमार से 2.40 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इसको लेकर उन्होंने मिठनपुरा थाने में प्राथमिकी कराई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। आवेदन में कहा कि एक ग्रुप से जुड़ा। इसके बाद भेजे गए लिंक पर क्लिक करने के बाद बताए गए एकाउंट में रिचार्ज के बहाने रुपये ठग लिए।