Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
image
image
image

Shimla Urban, Shimla | Jul 16, 2026

MORE NEWS

चौपाल में पिछले लगभग 15 वर्षों से लंबित पड़ी उठाऊं पेयजल योजनाओं को जल्द ही जनता को किया जाएगा समर्पित,तथा ऑटोमेशन से अधिक समय तक की जाएगी जल आपूर्ति; रजनीश वर्मा ।

चौपाल में पिछले लगभग 15 वर्षों से लंबित पड़ी उठाऊं पेयजल योजनाओं को जल्द ही जनता को किया जाएगा समर्पित,तथा ऑटोमेशन से अधिक समय तक की जाएगी जल आपूर्ति; रजनीश वर्मा ।

Shimla Urban, Shimla | Jul 16, 2026

मंडी: नेरचौक के पास कर दुर्घटनाग्रस्त, कार में सवार लोगों को नेरचौक अस्पताल में किया गया भर्ती।

मंडी: नेरचौक के पास कर दुर्घटनाग्रस्त, कार में सवार लोगों को नेरचौक अस्पताल में किया गया भर्ती।

Shimla Urban, Shimla | Jul 16, 2026

अब चुप रहने का समय नहीं है। आने वाली पीढ़ियां हमसे पूछेंगी कि जब सेब के बागीचे पतझड़, फंगस और सेंटरोग जैसी समस्याओं की चपेट में खत्म हो गये तब हमने आवाज़ क्यों नहीं उठाई?

यह सरकार और संबंधित संस्थाओं के लिए जांच का विषय है कि आखिर जुलाई के महीने में हर साल यह असामान्य पतझड़ और रोगों का प्रकोप क्यों बढ़ जाता है। इस बार तो ऊंचाई वाले क्षेत्रों के बागीचे भी इसकी चपेट में आ गए हैं।

लगातार दो वर्षों से बागीचों में फंगस,  और समय से पहले पत्ते झड़ने की समस्या दिखाई दे रही है, लेकिन इसकी विस्तृत रिपोर्ट और स्थायी समाधान अब तक सामने क्यों नहीं आया?

हजारों करोड़ रुपये की बागवानी अर्थव्यवस्था को चलाने वाले बागवान आज पूछ रहे हैं कि आखिर जवाबदेही किसकी है?

क्या यह सरकार की जिम्मेदारी है?
क्या यह बागवानी विभाग की जिम्मेदारी है?
क्या यह शोध संस्थानों और विश्वविद्यालयों की जिम्मेदारी है?
या फिर बागवान को अपने हाल पर छोड़ दिया गया है?

बागवानों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि कारणों की पहचान, वैज्ञानिक जांच और ठोस समाधान चाहिए।

अब चुप रहने का समय नहीं है। आने वाली पीढ़ियां हमसे पूछेंगी कि जब सेब के बागीचे पतझड़, फंगस और सेंटरोग जैसी समस्याओं की चपेट में खत्म हो गये तब हमने आवाज़ क्यों नहीं उठाई? यह सरकार और संबंधित संस्थाओं के लिए जांच का विषय है कि आखिर जुलाई के महीने में हर साल यह असामान्य पतझड़ और रोगों का प्रकोप क्यों बढ़ जाता है। इस बार तो ऊंचाई वाले क्षेत्रों के बागीचे भी इसकी चपेट में आ गए हैं। लगातार दो वर्षों से बागीचों में फंगस, और समय से पहले पत्ते झड़ने की समस्या दिखाई दे रही है, लेकिन इसकी विस्तृत रिपोर्ट और स्थायी समाधान अब तक सामने क्यों नहीं आया? हजारों करोड़ रुपये की बागवानी अर्थव्यवस्था को चलाने वाले बागवान आज पूछ रहे हैं कि आखिर जवाबदेही किसकी है? क्या यह सरकार की जिम्मेदारी है? क्या यह बागवानी विभाग की जिम्मेदारी है? क्या यह शोध संस्थानों और विश्वविद्यालयों की जिम्मेदारी है? या फिर बागवान को अपने हाल पर छोड़ दिया गया है? बागवानों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि कारणों की पहचान, वैज्ञानिक जांच और ठोस समाधान चाहिए।

Shimla Urban, Shimla | Jul 16, 2026

5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी पटियार-घाटरु-बैरटीनाला वाया सीतरी जांयन संपर्क सड़क
सड़क का मंत्री ने किया शिलान्यास
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने हरशिंग धार मेले में की शिरकत

 प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चनावग में आयोजित एक दिवसीय हरशिंग धार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराएं और धार्मिक आस्थाएं ही प्रदेश की वास्तविक पहचान हैं तथा मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति को बधाई देते हुए कहा कि हरशिंग धार मेला क्षेत्र के लोगों की आस्था और विश्वास का प्रतीक है तथा इसका आयोजन पौराणिक काल से पूरी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें दूसरी बार इष्ट देव हर्षिंगदेव महाराज के दरबार में उपस्थित होकर आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है। साथ ही क्षेत्र के अन्य स्थानीय देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेना भी उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के दौरे के दौरान वे स्थानीय लोगों की समस्याओं और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी भी लेते हैं, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंच सके।

5 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होगी सड़क

इससे पूर्व लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पटियार-घाटरु-बैरटीनाला वाया सीतरी जांयन संपर्क सड़क का शिलान्यास किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली जूड-खुराना संपर्क सड़क की आधारशिला रखी तथा 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय प्राथमिक पाठशाला जूड (जुडलू) के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए जिन दोनों संपर्क सड़कों का शिलान्यास किया गया है, उनका निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने मेला समिति द्वारा प्रस्तुत विभिन्न मांगों को चरणबद्ध ढंग से पूरा करने का आश्वासन भी दिया।

सामुदायिक भवन बनाया जाएगा
लोक निर्माण मंत्री ने घोषणा की कि हरशिंग धार देवस्थल के समीप एक बड़े सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी की जाएंगी। उन्होंने बताया कि चनावग से हरशिंग धार देवस्थल तक मुख्य सड़क की मेटलिंग एवं टायरिंग का कार्य वर्षा ऋतु के बाद आरंभ किया जाएगा।

पार्किंग का निर्माण कार्य तीव्र गति से चला है
मंत्री ने कहा कि  क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुरूप मंदिर परिसर के निकट एक बड़े वाहन पार्किंग स्थल का निर्माण किया जा रहा है, जिसका लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अतिरिक्त जोटरु से गांव तक तथा छामला डोरा से हरशिंग धार तक सड़क निर्माण कार्य भी कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर प्रधान मेला समिति हरशिंग धार की ओर से मुख्य अतिथि का पारंपरिक स्वागत किया गया तथा मेले की गतिविधियों और क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों से उन्हें अवगत कराया गया।

लोक निर्माण मंत्री ने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति को 51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, महासचिव बेसर दास हरनौट, मेला समिति के प्रधान परसराम वर्मा, महासचिव कृष्ण ठाकुर, बीडीसी सदस्य मेद राम, ग्राम पंचायत चनावग के प्रधान जगदीश चंद वर्मा, उपप्रधान उमा शंकर, अधिशासी अभियंता राजेश अग्रवाल, बीडीओ बसंतपुर वीरेंद्र नेगी, आसपास की पंचायतों के जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, मेला समिति के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
                       ......000.......

5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी पटियार-घाटरु-बैरटीनाला वाया सीतरी जांयन संपर्क सड़क सड़क का मंत्री ने किया शिलान्यास लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने हरशिंग धार मेले में की शिरकत प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चनावग में आयोजित एक दिवसीय हरशिंग धार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराएं और धार्मिक आस्थाएं ही प्रदेश की वास्तविक पहचान हैं तथा मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति को बधाई देते हुए कहा कि हरशिंग धार मेला क्षेत्र के लोगों की आस्था और विश्वास का प्रतीक है तथा इसका आयोजन पौराणिक काल से पूरी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें दूसरी बार इष्ट देव हर्षिंगदेव महाराज के दरबार में उपस्थित होकर आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है। साथ ही क्षेत्र के अन्य स्थानीय देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेना भी उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के दौरे के दौरान वे स्थानीय लोगों की समस्याओं और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी भी लेते हैं, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंच सके। 5 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होगी सड़क इससे पूर्व लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पटियार-घाटरु-बैरटीनाला वाया सीतरी जांयन संपर्क सड़क का शिलान्यास किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली जूड-खुराना संपर्क सड़क की आधारशिला रखी तथा 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय प्राथमिक पाठशाला जूड (जुडलू) के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए जिन दोनों संपर्क सड़कों का शिलान्यास किया गया है, उनका निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने मेला समिति द्वारा प्रस्तुत विभिन्न मांगों को चरणबद्ध ढंग से पूरा करने का आश्वासन भी दिया। सामुदायिक भवन बनाया जाएगा लोक निर्माण मंत्री ने घोषणा की कि हरशिंग धार देवस्थल के समीप एक बड़े सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी की जाएंगी। उन्होंने बताया कि चनावग से हरशिंग धार देवस्थल तक मुख्य सड़क की मेटलिंग एवं टायरिंग का कार्य वर्षा ऋतु के बाद आरंभ किया जाएगा। पार्किंग का निर्माण कार्य तीव्र गति से चला है मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुरूप मंदिर परिसर के निकट एक बड़े वाहन पार्किंग स्थल का निर्माण किया जा रहा है, जिसका लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अतिरिक्त जोटरु से गांव तक तथा छामला डोरा से हरशिंग धार तक सड़क निर्माण कार्य भी कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर प्रधान मेला समिति हरशिंग धार की ओर से मुख्य अतिथि का पारंपरिक स्वागत किया गया तथा मेले की गतिविधियों और क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों से उन्हें अवगत कराया गया। लोक निर्माण मंत्री ने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति को 51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की। ये रहे मौजूद इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, महासचिव बेसर दास हरनौट, मेला समिति के प्रधान परसराम वर्मा, महासचिव कृष्ण ठाकुर, बीडीसी सदस्य मेद राम, ग्राम पंचायत चनावग के प्रधान जगदीश चंद वर्मा, उपप्रधान उमा शंकर, अधिशासी अभियंता राजेश अग्रवाल, बीडीओ बसंतपुर वीरेंद्र नेगी, आसपास की पंचायतों के जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, मेला समिति के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। ......000.......

Shimla Urban, Shimla | Jul 16, 2026

- Shimla Urban News