सहजनवा: सहजनवा इलाके में शादी के तीसरे दिन नवविवाहिता प्रेमी के साथ फरार, थाने में बोली- पति नहीं, प्रेमी चाहिए
गोरखपुर के सहजनवा इलाके मे उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब एक नवविवाहिता ने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की जिद ठान ली। मामला संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र की एक युवती से जुड़ा है, जिसकी शादी 10 जून को पास के गांव मे हुई थी। शादी के दो दिन बाद ही वह अपने प्रेमी के साथ ससुराल से भाग निकली। युवती के भाई ने गोरखपुर में बहन को उसके प्रेमी के साथ देखा।