हज़ारीबाग: बिहारी गर्ल्स हाई स्कूल में रैफ़ का सात दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
रैपिड एक्शन फ़ोर्स का सात दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम चल रहा है । इसी कड़ी में आज शनिवार को हज़ारीबाग़ लोहसिंघना थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहारी गर्ल्स हाई स्कूल में बालिकाओं को आत्मरक्षा व आगे चल के डिफेंस लाइन के लिए कैसे तैयारी करें इसी को लेकर एक जागरूकता एक्टिविटी कार्यक्रम किया गया । जिसमें बच्चियों को आत्मरक्षा के लिये कई सारे टिप्स दिये गये ।