हज़ारीबाग: जिले की 67 शराब दुकानों के 221 कर्मचारियों को 5 महीने से मानदेय नहीं मिला
हजारीबाग जिले में संचालित शराब दुकान में कंपनी के द्वारा कार्यरत कर्मी आज शुक्रवार को 2 बजे उत्पाद कार्यालय पहुंचे और सहायक आयुक्त शिवकुमार साहू से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा है कि उन्हें पिछले 5 माह से मानदेय नहीं दिया गया है। कई ऐसे कर्मी हैं जिनका 7 माह से बकाया है। उन्हें हर मांह 10 से 12000 मानदेय मिलता है जिससे उनका गुजारा चलता है।