हज़ारीबाग: 20 सालों में नहीं बना रिंग रोड, चैंबर ने जिला प्रशासन से बाधा दूर करने की मांग की
हजारीबाग फेडरेशन आफ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने 20 वर्षों से लटके रिंग रोड को बनाने की मांग की है। इस बाबत जिला प्रशासन को आज शुक्रवार 3 बजे पत्र भी लिखा है। जिसमें चेंबर के अध्यक्ष शंभू नाथ अग्रवाल ने कहा है कि जिला प्रशासन मुआवजा सहित अन्य जो बाधाए आ रही है। उसे दूर करने का प्रयास करें। इसके बन जाने से हजारीबाग में जाम की समस्या से निजात मिलेगा।