हरदोई: कोतवाली देहात इलाके से आई महिला ने एसपी ऑफिस में लगाई अधिकारियों से गुहार, इलाके के लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप
Hardoi, Hardoi | Apr 13, 2024 कोतवाली देहात इलाके के अनंग बेहटा निवासी गुड्डी पत्नी बच्चू ने एसपी ऑफिस पहुंच कर अधिकारियों से गुहार लगाई है। गुड्डी ने बताया कि वो विधवा है उसकी एक बेटी है, गांव के लोग उसे परेशान करते है और उसके साथ मारपीट करते हैं। मामले की शिकायत उसने स्थानीय पुलिस से लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने जांच कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए