हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई नोडल अधिकारियो की बैठक
Hardoi, Hardoi | Apr 12, 2024 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव से सम्बंधित विभिन्न नोडल अधिकारियों की बैठक हुई।कहा कि मतदान पार्टी रवानगी स्थल के पास पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाये, कहा कि वाहनों का रुट चार्ट तैयार कर वाहन स्वामियों के साथ एक बैठक कर ली जाये। जिला पूर्ति अधिकारी व एआरएम रोडवेज की बैठक में अनुपस्थित पर नाराजगी जताई।